Formal Letter in hindi

How do you write an formal letter in hindi? अगर आप सरकारी पद पर कार्यरत है तो आपको कभी न कभी अपनी official समस्याओं के निपटान के लिए अपने उंच्च अधिकारी को Formal Letter in hindi मे लिखने की जरूरत तो अवश्य पड़ी होगी। आज हम इसमें application या औपचारिक पत्र (letter) कैसे लिखे, के बारे में जानेंगे-

Formal Letter in hindi

ग्रामीण डाक जीवन बीमा की passbook बनवाने हेतु पत्र। 

  • पास बुक बनवाने बाबत पत्र।  

सेवा में, 

प्रवर अधीक्षक डाकघर
करनाल मंडल, करनाल – 132001

(पंजीकृत डाक द्वारा )
क्रमांक नंबर :- abc/ RPLI/ 01/ 2019-20    दिनांक :- 30 सितंबर, 2019                                          
विषय :- New RPLI Proposal की indexing पास बुकबनवानेबाबत। 
श्रीमान जी, 
क) उपरोक्त विषय के परिपेक्ष्य में आपके संज्ञान में लाया जा रहा है कि शाखा डाकघर abc (xyz) द्वारा दिनांक 31 जनवरी, 2019 को  PR-45 प्रीमियम रकम रूपये 1134/- से जारी की गयी थी। इसके बाद यह proposal अग्रिम कार्यवाही हेतु उपडाकघर दनौदा कलां में दैनिक लेख में इंद्राज करके भेजा गया था। लेकिन उपडाकघर को यह बिना कार्यवाही हुए वापिस abc शाखा डाकघर में भेज दिया गया था। उपडाकपाल से इस संबंध में वार्तालाप करने पर उन्होंने मौखिक रूप से यह आदेशित किया कि उपडाकघर में कोई कार्यवाही नहीं होती है आप अग्रिम कार्यवाही हेतु इसे CPC HO में भेजें। 

ख) फिर इसके बाद इस proposal को CPC HO में भेजा गया। करीबन एक माह पश्चात CPC HO से फ़ोन आया की उक्त proposal की प्रीमियम राशि 31 रूपये बढ़ गयी है अतः मेरे द्वारा दिनांक 16 मार्च, 2019 को PR-47  प्रीमियम रकम रूपये 31 /- से जारी की गयी थी। काफी समय लंबित होने के बाद यह यह proposal बिना कार्यवाही हुए मेरे पास abc शाखा डाकघर में अगस्त, 2019 को वापिस प्राप्त हुआ।                           

ग) इसके बाद एक बार पुनः अग्रिम कार्यवाही हेतू उपडाकघर xyz में प्रेषित किया गया था लेकिन उन्होंने मुझे आदेशित किया कि आप अग्रिम कार्यवाही हेतू इस मामले को CPC HO भेजना सुनिश्चित करें। इसके बाद abc शाखा डाकघर से इस मामले को CPC HO प्रेषित किया गया। लेकिन CPC HO द्वारा आपत्ति / त्रुटी  निकालकर इस proposal को वापिस कर दिया गया।                                        

घ) इस मामले के संबंध में मैने उपमंडल निरीक्षक डाकघर (West) HO से भी कई बार गुहार लगा चुका हूँ। अतः श्रीमान महोदय से मेरा विनम्र निवेदन यह है कि इस मामले का तुरंत प्रभाव से निपटारा करवाने का श्रम करें। क्योंकि बीमा धारक कोर्ट में जाने की धमकी दे रहा है और इससे विभाग को आम जनता की नजर में छवि भी खराब हो रही है। आपकी अति कृपया होगी।                   
धन्यवाद।                                                                                                       
संलग्न :-   
1. मूल Fresh Proposal 
2. इस मामले से संबंधित भेजें गए पत्राचार की छायाप्रति          
(Name)
शाखा डाकपाल abc 
लेखाधीन (xyz)

 

  • प्रीमियम जमा  होने बाबत पत्र।
सेवा में, 
प्रवर अधीक्षक डाकघर
करनाल मंडल, करनाल – 132001 

(पंजीकृत डाक द्वारा )
क्रमांक नंबर :- abc/ RPLI/ 02/ 2019-20     दिनांक :- 30 सितंबर, 2019                                             
विषय :- RPLI Policy No. R-HY-HQ-EA-22515 में प्रीमियमजमाहोनेबाबत। 
श्रीमान जी, 
क) उपरोक्त विषय के परिपेक्ष्य में आपके संज्ञान में लाया जाता है कि RPLI Policy No. R-HY-HQ-EA-22515 abc शाखा डाकघर (xyz) में दिनांक 4 अगस्त, 2018 को PR No. 44  के तहत अगस्त, 2018 से जुलाई 2019 अवधि तक जमा किए गए थे (छाया प्रति संलग्न) है। उक्त policy MCD के अनुसार निष्क्रय अथवा डाटा show नहीं कर रही है। इसके पश्चात मेरे द्वारा उक्त मामले को CPC HO में Updation के लिए भेजा गया था लेकिन वहा से यह “उपडाकघर से verify करवाए” आपत्ति लगाकर वापिस भेज दिया गया था। 

ख) तब मेने इस मामले को उपडाकघर में verify के लिए भेज दिया। लेकिन उपडाकघर से पता चला कि उक्त अवधि की primium राशि McCamish सॉफ्टवेयर में नहीं पाई गई। अतः श्रीमान महोदय आपसे विनम्र निवेदन यह है कि कृपया इस मामले का निपटारा जल्द से जल्द करवाने का श्रम करें ताकि तदानुसार उक्त policy में अग्रिम राशि primium जमा करवाई जा सके और अनावश्यक कार्यवाही से बचा जा सके। आपकी अति कृपया होगी। 
धन्यवाद।
संलग्न :-   
1. RPLI Passbook फोटोकॉपी 
2. इस मामले से संबंधित भेजें गए पत्राचार की छायाप्रति   
 

 

(Name)
शाखा डाकपाल abc 
लेखाधीन (xyz)

 

  • अंतिम बकाया शेष राशि (balance) कम करने हेतु पत्र   
सेवा में
प्रवर अधीक्षक डाकघर 
करनाल मंडल, करनाल – 132001
(पंजीकृत डाक द्वारा
क्रमांक नंबर :- abc/ RPLI/ 04/ 2019-20                                    
दिनांक :- 24 अक्टूबर, 2019 
विषय :- शाखा डाकघर abc का अंतिम बकाया शेष राशि (balance) कम करने हेतु पत्र 
महोदय
क) उपरोक्त विषय के परिपेक्ष्य में आपके संज्ञान में लाया जा रहा है कि शाखा डाकघर abc (xyz) द्वारा Fresh RPLI Proposal बनवाने के लिए दिनांक 31 जनवरी, 2019 को PR-45 प्रीमियम रकम 1134/- और दिनांक 16 मार्च, 2019 को PR-47 प्रीमियम रकम 31/- से जारी की गई थी। श्रीमान जी प्रीमियम रकम जमा करवाने के 7 से 8 महीनों बाद भी Proposal की पासबुक बनकर नहीं आई है। 
ख) उपमंडल निरीक्षकडाकघर (W) HO के आदेशानुसार मैं शाखा डाकपाल आपको शाखा डाकघर का अंतिम बकाया शेष राशि (balance) कम करवाने हेतु पत्र लिख रहा हू। श्रीमानजी कृपया करके PR-45 और PR-47 प्रीमियमरकम 1134 + 31 = 1165/- शाखा डाकघर की अंतिम राशि (balance) कम की जाए ताकि शाखा डाकघर से बढ़ा हुआCash सीधे xyz (उपडाकघर) में जमा करवाया जा सके और RPLI Fresh Proposal की पासबुक जल्द से जल्द प्राप्तकी जा सकें। आपकी अति कृपया होगी।
धन्यवाद। 
प्रतिलिपि :- SDI (W) Jind वास्ते सूचनार्थ हेतु प्रेषित है। 

 

(Name)
शाखा डाकपाल abc 
लेखाधीन (xyz)

 

Post a Comment

0 Comments