Sukanya Samriddhi Yojana in hindi

Sukanya Samriddhi Yojana in hindi, गूगल से पूछे जाने वाले सवाल सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा 2022? सुकन्या योजना कितने साल तक? सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ कैसे उठाएं? जैसे सभी सवालों के जवाब निम्न लेख को पढने पर 100% मिल जायेगे-

Suknya Smridhi Yojna
S.S.Y.

1. Suknya Smridhi Account  बचत योजना आखिर कब से सुरु की गई है ?

आज हम आपको बताने जा रहे है सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जो की भारत सरकार का एक बचत खाता योजना है जो कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी ने सन 22 जनुअरी 2015 में इस बचत योजना की शुरुआत पुरे भारतवर्ष में की थी

2. Suknya Smridhi Account  बचत योजना आखिर किस कारण सुरु की गई ?

एक समय था जब भारत के कुछ नासमझ लोग अपने घर में लड़की के जन्म पर दुःखी होते थे और उसको अपने सिर पर बोझ समझते थे और कुछ व्यक्ति अपनी बेटियों की पढाई लिखाई और उसकी शादी का खर्च नहीं उठा पाते थे।  जिसकी वजह से भारत सरकार ने आम लोगो के बारे में सोचते हुई यह कदम उठाने का फैसला लिया। और इस खाते की शुरुआत की।

3. सुकन्या समृद्धि योजना क्या है –

सुकन्या समृद्धि योजना या suknya smridhi account एक प्रकार का बचत खता है जो की पुरे भारतवर्ष में 10वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के नाम पर खुलवा सकते है इस कहते में ब्याज ‘चक्रवृद्धि ब्याज’ के हिसाब से प्रत्येक वर्ष 1 या 2 अप्रैल को सरकार की तरफ से लगा दिया जायेगा। यह राशि केवल और केवल लड़की की उम्र 18 वर्ष या इससे अधिक होने पर ही निकलवाई जा सकेगी।

4. सुकन्या समृद्धि योजना की शर्ते :-

  • खाता केवल 10 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के नाम पर ही खोला जायेगा।
  • ज्यादा से ज्यादा 2 लड़कियों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है।
  • इस खाते में प्रत्येक वित् वर्ष कम से कम 1000 रूपये जमा करवाना अनिवार्य है।
  • खाते में जमा राशि और ब्याज लड़की की शादी या लड़की की उम्र 18 वर्ष होने पर ही मिलेगा।
  • इस खाते को ज्यादा से ज्यादा 21 वर्ष तक ही चलाया जा सकता है अर्थात् खाता खुलवाने के 21 वर्ष बाद यह खाता बंद समझा जायेगा।

5. SSA के फायदे :-

  • इस खाते में जमा करवाना कर रहित (Tax Free) है।
  • इसमें आपको अच्छा चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा।
  • लड़की की पढ़ाई और शादी के खर्च उठाने में मदद मिलेगी।

6. माता-पिता अपनी कितनी लड़कियों के नाम पर और कहाँ यह खाता खुलवा सकता है ?

भारत का प्रत्येक नागरिक अपनी अधिकतम 2 लड़कियों के नाम पर यह ख़ाता खुलवा सकता है। यह खाता माता या पिता किसी भी एक के through अपनी बेटियों के नाम पर किसी भी ग्रामीण या शहरी डाकघर या बैंक में खाता खुलवा सकता है।

7. SSA खाता खुलवाने की प्रक्रिया ?

जैसा की हमने बताया कि माता – पिता में से कोई भी एक अपनी लड़की के नाम पर यह खाता डाकघर या बैंक में खुलवा सकता है।  यह खाता तभी खोला जा सकता है जब लड़की की उम्र 10 वर्ष से कम हो।  खाता खुलवाने के लिए आप ( माता – पिता ) में से कोई भी एक अपने नजदीक डाकघर या बैंक में जाकर नया खाता खोलने का फार्म लेकर और उसमें पूछी गई जानकारी को सही सही भरकर साथ में 2 पहचान पत्र ( आधार कार्ड के साथ वोटर कार्ड या अन्य ) अभिभावक के और 2 पहचानपत्र बच्ची के ( जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड या अन्य ) लगाकर बैंक या डाकघर में जमा करवा सकता है इसके साथ साथ आपको 1000 रुपये भी जमा करवाने होंगे।

अगर किसी माता – पिता ने लड़की को गोद लिया हो तो उसको उपरोक्त बताए गए पहचान पत्र के साथ कोर्ट द्वारा लिखित गोदनामा पत्र लगाना होगा।

8. SSA मे अगर खाताधारक खाते में एक वर्ष में न्यूनतम राशी न जमा करवाए तो ?

उपरोक्त जानकारी से आपको पता ही चल गया होगा कि सुकन्या समृद्धि योजना में एक वर्ष में ( अर्थात 1 अप्रैल से लेकर 31 मार्च तक ) कम से कम 1000 रुपये जमा करवाना अनिवार्य है।  अगर ऐसा न किया जाये तो उसको अगले वर्ष कम से कम 2050 रुपये करवाने पड़ेगे जिसमे 50 रुपये जुर्माना शामिल होगा। अगर वह अगले वर्ष केवल 2000 रुपये जमा करवाता है तो 50 रुपये उसके ब्याज में से काट लिए जाएंगे।
अगर खाते में लगातार 2 वर्ष तक जमा न करवाए तो उसको कम से कम 3000 + 150 रुपये जमा करवाने होंगे
अगर खाते में लगातार 3  वर्ष तक जमा न करवाए तो उसको कम से कम 4000 + 300 रुपये जमा करवाने होंगे।

9. किस प्रकार पा सकते है 5 लाख रुपये या इससे अधिक रकम ?


एक नजर इस सबुत पर भी https://haryanapost.gov.in/msg.aspx

जो 5.76 लाख रुपये देने का दावा करता है 
 
जैसा की आपने पढ़ा और देखा कि इस खाते की शुरुआत सन 2015 में हुई तब ब्याज की दर 9.1 प्रतिशत थी और इस ब्याज दर के हिसाब से सरकार ने कुछ शर्तो को ध्यान में रखते हुए बताया कि आप अपनी लड़कियों की शादी पर 5 लाख 76 हजार रुपये पा सकते है जिसकी शर्ते इस प्रकार से थी –
  • खाता लड़की के जन्म के उपरान्त या 6 महीने के अंदर खोला जाना चाहिए।
  • लगातार 15 वर्ष तक 1000 रुपये प्रत्येक महीने जमा करवाए।
  • शादी 21 वर्ष या उसके बाद करवाने पर।
  • ब्याज की दर हमेशा 9.1% रहे।
ब्याज की दर प्रत्येक 3 महीनो में बदलती है अगर आप उपरोक्त 3 शर्तो को पूरा करते है तो भी आप approx 5 लाख रुपये प्राप्त कर सकेगे क्योकि ऊपर बताई गयी रकम 9.1 % के हिसाब से आकलन किया गया है।
अगर कोई माता पिता उपरोक्त शर्तों को पूरा नहीं कर पाता तो 
आप जानते है कि सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत खाता है और इसमें चक्रवद्धि ब्याज की दर से ब्याज लगता है  सुकन्या समृद्धि योजना केवल 5 या 6 लाख रुपये तक ही सिमित नहीं है।  इस खाते में आप एक वित् वर्ष में ज्यादा से ज्यादा 1.5 लाख रुपये जमा करवा सकते है। अर्थात
अगर आप प्रत्येक वर्ष 1.5 लाख रुपये इस खाते में जमा करवाते है तो आप लगभग 69.4 लाख ( 8.5 % के हिसाब से ) प्राप्त कर सकते है परन्तु इसकी कुछ शर्ते इस प्रकार से है –
  • खाता 21 वर्ष तक चलाना होगा जिसमे आपको केवल 15 वर्ष तक जमा करवाना होगा और बाकी 6 वर्ष तक सरकार प्रत्येक वर्ष ब्याज लगाती रहेंगी।
  • ब्याज की दर 8.5 प्रतिशत रहे। अगर ब्याज की दर कुछ कम या ज्यादा होती है तो आपको उसके हिसाब से ही धन राशि मिलेगी।
सुकन्या समृद्धि योजना
डाकघर बचत योजना

 

10. सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसे कैसे जमा करे ?

आप इस बचत खाते में ऑनलाइन पैसा जमा करने के लिए आपको IPPB का खाता खुलवाना पड़ेगा।  India Post Payment Bank ( IPPB ) की भारतवर्ष में 1 sepetember 2018 में हुई थी और इस बैंक का खाता खुलवाने के लिए आपको अपने नजदीकी डाकघर या IPPB ब्रांच में जाना होगा।  वहा पर आपका 5 मिनट में खाता खुल जायेगा।  IPPB का खाता खुलने के बाद आपको अपने मोबाइल में IPPB MOBILE के नाम से एप्लीकेशन डाउनलोड करनी पड़ेगी।  इस एप्लीकेशन को ओपन करने के बाद आपको SEND MONEY के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद SUKNYA  SAMRIDHI ACCOUNT पर क्लीक करके आपको अपनी डाकघर की पासबुक ( सुकन्या समृद्धि योजना )  में से देखकर अकाउंट नंबर और CIF ID डालनी होगी।  इस तरीके से आप सुकन्या समृद्धि योजना में ऑनलाइन पैसे जमाकर सकते है।

Sukanya Samriddhi Yojana in hindi से संबन्धित महत्वपूर्ण प्रश्न जो कि गूगल से बार बार पूछे जाते है –

Q1. सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा करने पर कितना मिलेगा 2022?

Ans. अगर आप खाता 21 वर्ष तक चलते है और उसमे हर महीने 1000 रुपए जमा करवाते है तो 21 वर्ष बाद आपको लगभग 5 लाख रुपए मिलेंगे

Q2. सुकन्या योजना कितने साल तक?

Ans. इस स्कीम को हम अधिकतम से अधिकतम 21 वर्ष तक चला सकते है

Q3. सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ कैसे उठाएं?

Ans. जल्द से जल्द खाता खुलवाकर अर्थात बच्ची के जन्म के एक साल के भीतर खाता खुलवाकर और उसमे अधिक से अधिक पैसा जमा करवाकर

Q4. सुकन्या समृद्धि योजना में ₹ 500 जमा करने पर कितना मिलेगा?

Ans. अगर आप खाता 21 वर्ष तक चलते है और उसमे हर महीने 500 रुपए जमा करवाते है तो 21 वर्ष बाद आपको लगभग 2.5 लाख रुपए मिलेंगे
ज्यादा जानकारी के लिए आप हमसे  comment  करके भी पूछ सकते है।  

Post a Comment

0 Comments